जांजगीर-चांपा में सखी वन स्टॉप सेंटर भर्ती की प्राविधिक सूची जारी, 9 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा / सखी वन स्टॉप सेंटर बलौदा अंतर्गत योजनांतर्गत सेवा प्रदाताओं के स्वीकृत पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की प्राविधिक सूची जारी कर दी गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी है कि जारी प्राविधिक सूची पर 09 मार्च 2026 को शाम 5:30 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में कार्यालयीन समय के दौरान कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्राविधिक सूची का विस्तृत विवरण जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in एवं संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।
दावा-आपत्ति स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।









