अज्ञात 55 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की लाश ग्राम नवरंगपुर के पुरगांव रोड किनारे मिला
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी ग्राम पंचायत नवरंगपुर में बुधवार को पुरगांव रोड हनुमान मंदिर के पास 55वर्षीय वृद्ध अज्ञात व्यक्ति की लाश सडक किनारे ग्रामीणों की नजर पडा और वृऊ व्यक्ति के पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो गया था ।जिसमें ग्रामीणों ने आननफानन में गांव के सरपंच एवं कोटवार को सुचना दिया गया ।अज्ञात व्यक्ति की लाश देखकर क्षेत्र में घटना बाद सनसनी फैल गई ।और घटना की की सुचना गिधौरी थाना में दिया गया।
मौके पर पहुंचे गिधौरी पुलिस ने आसपास के ल़ोगो को घटना की जानकारी देकर पतासाजी किया जा रहा है तथा अज्ञात व्यक्ति का शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल भेजा गया है गिधौरी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की मौत का कारण एक्सीडेंट से मौत होना बताया जा रहा है।और मामले की जांच तथा अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के थानो में फोटो भेजा जा रहा है।ताकि मृत व्यक्ति की पहचान हो सके.


