कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देवेश साहू
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा बलौदाबाजार द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला संयोजक डॉ. एल. एस. ध्रुव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मोदी की गारंटी के अनुरूप जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर कर्मचारियों के खातों में शीघ्र जमा करने की मांग की गई। इसके अलावा कर्मचारियों को 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर चार स्तरीय पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान प्रदान करने की मांग भी शामिल है।
फेडरेशन द्वारा कुल 11 सूत्रीय मांगें शासन के समक्ष रखी गईं, जिन पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा जताई गई है।
इस दौरान मनोज कुमार दुबे (जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ), बेनीराम साहू, विजय कुमार साहू, कामता जांगड़े, बालेश्वर साहू, संतोष साहू, विनोद कुर्रे, अविनाश तिवारी एवं पी.के. हीरवानी (जिलाध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन) सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

