पामगढ़ पुलिस की मानवीय चेहरा: चलती बुलेट के पहिए पर फसा महिला की साड़ी का पल्लू , महिला सड़क पर गिरकर हुई गंभीर, पहुंचवाया अस्पताल

  1. (शनि सूर्यवंशी / पंकज कुर्रे) 

पामगढ़ । जांजगीर जिले मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिलमिली पंचायत भवन के पास बुधवार को दोपहर लगभग 2 से 3 बजे की बीच बुलेट पर सवार मां बेटे पामगढ़ की ओर से बिलासपुर मुंगेली जा रहे थे तभी दोनों शिवरीनारायण पामगढ़ मुख्य मार्ग में ग्राम पंचायत झिलमिली पंचायत भवन के सामने पहुंचे थे कि बुलेट पर पीछे बैठी महिला की साड़ी का पल्लू पहिए में फंस गया। जिसके वजह से सड़क पर गिरकर गई। हादसे में महिला के सिर और कमर पर गंभीर चोट आई है।

इसी दौरान पामगढ़ थाना में पदस्थ एएसआई रामदुलार साहू और प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डेय किसी काम से मुलमुला थाना जा रहे थे जिन्होंने अपनी गाड़ी रोककर सड़क पर खून से लथपथ पड़ी घायल महिला को एबुलेंस के मदद से बिलासपुर अस्पताल भेजवाया। जिनका ग्रामीणों और राहगीरों ने सराहना की है।

फिरहाल खबर लिखे जाने तक बुलेट सवार मां बेटे का पूरा डिटेल पता नहीं चल पाया है।