सनातन संत समाज गहिरा आश्रम नंदनझरिया की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं पत्थलगांव के दबंग भू माफिया

(बब्लू तिवारी)

पत्थलगांव। पत्थलगांव में स्थित सनातन संत समाज गहिरा आश्रम नंदनझरिया की जमीन पर पत्थलगांव शहर के ही दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। आश्रम कमेटी एवं ग्रामवासियों द्वारा इस संबंध में प्रशासन को शिकायती आवेदन देने के पश्चात स्टे आर्डर प्राप्त हुआ परंतु स्टे आर्डर के बावजूद भी दबंग कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे है एक बार फिर लोगों ने प्रशासन के समक्ष आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

इसमें कहा गया है कि उक्त भूमि आश्रम की है बरसों से आश्रम द्वारा कंटिला तार द्वारा घेराव किया गया था जिसे जेसीबी मशीन में असीम गुप्ता एवं अन्य के द्वारा तोड़कर जमीन को खोदा जा रहा है तहसीलदार से स्टे मिलने के बावजूद दबंगों द्वारा कब्जे की कोशिश की जा रही है,मना करने पर मारने पर उतारू हो जाते हैं। आश्रम कमेटी का कहना है कि कई वर्ष पूर्व आश्रम का सीमांकन करने के बाद जमीन में तार से घेराव किया गया था अब एक बार फिर से पटवारी के साथ सांठ गांठ कर भूमाफियाओं ने उनकी हक की जमीन पर बुरी नजर डाल दिया है। मना करने पर दबंग उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। बता दे की पत्थलगांव क्षेत्र में भू माफियाओ का वर्चस्व और आतंक चरम पर है, अनेकों लोगों की पैतृक जमीन जिस पर वह बरसों से काबिज है उन पर भी पटवारी के साथ सांठ गांठ कर नक्शा में हेरा फेरी को अंजाम देने का खेल बदस्तूर जारी है इसके अलावा पत्थलगांव शहरी क्षेत्र में दर्जनों ऐसे आदिवासी भू स्वामी है।

जिनकी जमीन की खरीद बिक्री हुई को कुछ ही महीने हुए हैं और एसडीएम कार्यालय ने आदिवासी की जमीन को आदिवासी से गैर आदिवासियों के नाम नामांतरण कर दिया है। यही वजह है कि वास्तविक भू स्वामी दर-दर भटकने मजबूर हो गए हैं। बता दे कि तहसील कार्यालय में भू माफियाओ की ही चलती है आमजन ग्रामीण अपना आवेदन लेकर पेशी की तिथि दर तिथि भटकते दिखाई दे देंगे उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।






इन्हें भी पढ़े