पामगढ़ में सात दिवसीय 42 वी सॉफ्टबॉल जुनियर नेशनल आयोजन का हुआ समापन, प्रदेश भर के सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों ने ली प्रशिक्षण
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। नगर पंचायत पामगढ़(Nagar Panchayat Pamgarh) में सॉफ्टबॉल खेल अकादमी(Softball Sports Academy) पामगढ़ में सात दिवसीय 42 वी सॉफ्टबॉल जुनियर नेशनल(Softball Junior Nationals) का आयोजन 27/09/24 से 03/10/24 तक आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि शेषराज हरवंश विधायक पामगढ़(MLA Pamgarh) एवं राघवेन्द्र प्रताप सिंह जिला पंचायत(District Panchayat) उपाध्यक्ष रहे । इस दौरान मोहन कौशिक बी. ई.ओ.पामगढ़ , नीरज खूंटे सरपंच संघ अध्यक्ष पामगढ़ , अजय दिव्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ,कल्याण बर्मन, पुष्कर दिनकर, शनि सुर्यवंशी, पंकज कुर्रे, निखिल दिव्य, योगेश्वर साहु रहे।
प्तियोगिता के मुख्य अतिथी शेषराज हरवंश ने कहा कि पामगढ़ प्रतिभावान खिलाड़ियों से भरा हुआ है जिनको आगे बढ़ाना हमारा परम दायित्व है खिलाड़ियों के कुछ मांग पर उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया इस बीच राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज के समय में डिप्रेशन सबसे बडा अवसाद महामारी है जिसको दूर करने का एक मत्प साधन है वह खेल है इस अवसाद को दूर करने के लिए खेल अति आवश्यक है खिलाड़ियों के खेल में आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे कार्यक्रम को अजय दिव्य व विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने भी संबोधित किया। कोच शीतल खंडे, फुलेश्वर , नितेश यादव,शालु ने बताया कि 04/09/24 को राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल का आयोजन भिलाई में किया गया था जिसमे प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें से 20-20 बालका बालिका खिलाड़ियों का चयन नेशनल कैम्प के लिए किया गया था। जिसमे प्रदेश के विभन्न जिलों – जांजगीर चांपा , बीजापुर , रायपुर, दुर्ग, मुंगेली , सारगढ़ , बेमेतरा, महासमुद, राजनानंदगाव , कबीरधाम सभी जीले के खिलाडीयो ने सात दिवसीय नैशनल कैम्प के हिस्सा रहे। जिसमें से 16-16 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया जो राष्ट्रीय प्रतियोगीता आंध्रप्रदेश में छ. ग . टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रतियोगिता के इस टीम में पामगढ़ के दो बालिका आनिया खांडे चंद्रकांता बारेठ तथा दिलेश भारती छत्तीसगढ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन सभी खिलाडीयो का रूकने एवं भोजन का व्यवस्था विद्या निकेतन स्कूल एव ड्रिमलैण्ड पब्लिक स्कूल पामगढ़ मे किया गया था lइस कैंप के प्रशिक्षक किशन महानंद , बीरू बाघ , गौरव डहरिया, प्रीती वर्मा , शालु , नितेश , मेघा , वाशु , नीरज , जीतू, काम्या, जया, रहे जिन्होंने विगत सात दिनों तक खिलाड़ियों को खेल का प्रशिक्षक दे कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।






