जोगपाल पब्लिक स्कूल में हुआ खेल दिवस का शुभारंभ
(बबलू तिवारी)
पत्थलगांव। आज 19 दिसंबर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जोगपाल पब्लिक स्कूल में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल स्पेशल गेस्ट कुनकुरी ब्लॉक के करमतरा ग्राम के के सरपंच अभिषेक कुजूर जिला खेल संघ के अध्यक्ष सुनील तिर्की कासाबेल से कुलवंत सिंह भाटिया और जगपाल पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सरणंजीत सिंह भाटिया उपस्थित रहे राष्ट्रगान के पश्चात खेल मैदान का नामकरण अनिमेष कुजूर के नाम पर किया गया आपको बताते चलें अनिमेष कुजूर वही नाम है जो एशिया के सबसे तेज धावक के रूप में अपनी पहचान बन चुके हैं और जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक के करमतरा ग्राम के रहने वाले हैं यह जशपुर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ पूरे भारत के लिए गर्व की बात है की एक छोटे से जगह से निकलकर आज विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले अनिमेष कुजूर के नाम पर यह मैदान का नाम रखा गया है बच्चियों का मनमोहक डांस साथ ही परेड देखने लायक रहा अंडर15 अंडर18 के साथ 100 मीटर की रेस हुई गोला फेक चक्का फेंक और भी प्रतियोगिताएं अभी 2 दिन तक लगातार जारी रहेगी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा की पढ़ाई के साथ खेल भी बहुत जरूरी है और स्वस्थ रहने के लिए खेलने भी बहुत जरूरी है डायरेक्टर शरणजीत सिंह भाटिया जी ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ अगर खेल पर भी ध्यान दें तो शारीरिक रूप से स्वस्थ तो रहेंगे ही और कोई भी खेल में अगर ध्यान लगाकर वह अपना कम करें तो जरूर आगे बढ़ेंगे खमतरा सरपंच अभिषेक कुजूर जी ने कहा किया कि आज छोटे से गांव से निकलकर अनिमेष ने ने पूरे जिले का मान सम्मान बढ़ाया है कठिन मेहनत कर अपने लक्ष्य को पाया है खेल संघ के अध्यक्ष सुनील तिर्की ने कहा कि जिले में सभी खेलो में बहुत सी प्रतिभाएं है जिनको तराश कर आगे बढाना होगा और वह इसके लिए पूरी तरह समर्पित है


