तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से की सौजन्य मुलाकात, दी बधाई

(पंकज कुर्रे)

बिलासपुर । तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षा व्यवस्था एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी की तथा भविष्य में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर पांडे (अध्यक्ष), देवेंद्र ठाकुर (सचिव), कुशल कौशिक (कार्यालय सचिव), डॉ. शीला शर्मा (सदस्य, महिला प्रकोष्ठ), चंद्रकांत कश्यप (जिला उप सचिव), एच.डी. भारद्वाज (अध्यक्ष, मस्तूरी), लवकांत द्विवेदी (सचिव, तखतपुर), रमाकांत कौशिक (अध्यक्ष, कोटा), नीरजा पटेल (सदस्य, महिला प्रकोष्ठ), सुषमा बंजारे (सदस्य, महिला प्रकोष्ठ), डी.आर. श्रीवास (पूर्व जिला उप सचिव), शुभम शर्मा, संदीप त्रिपाठी, देवेंद्र केसरवानी, विजय तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने जिला शिक्षा अधिकारी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई।

इन्हें भी पढ़े