स्ट्रीट लाइट का सर्विस वायर और एमसीबी की चोरी, जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज
(रौनक साहू)
कसडोल। बुधवार को नगर पंचायत कसडोल क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड में लगे तकरीबन 10 से ऊपर स्ट्रीट लाइट का सर्विस वायर और एमसीबी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इसके साथ ही मुक्तिधाम में लगे बोर का वायर भी 5 से 6 बार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया हैं। इसके अलावा स्टेडियम एवं गार्डन में भी लोहे के सामानों को चोरी किया जा रहा है। उक्त घटनाओं से नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने उल्लेख किया कि अज्ञात चोरों द्वारा लगातार नगर पंचायत की शासकीय संपत्ति का नुकसान हुआ किया जा रहा है, जिससे आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लगातार असमाजिक तत्वों द्वारा नगर पंचायत के विभिन्न शासकीय संम्पत्तियों की चोरी की जा रही है, इस कारण उपरोक्त मामले में आवश्यक कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है, इधर संवेदनशील थाना प्रभारी ने तत्काल संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये है, फिलहाल अब विवेचना के बाद जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
इनका कहना है…
स्ट्रीट लाईट की केबल और एमसीबी सहित बोर के समान चोरी की शिकायत नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा आवेदन दिया गया है, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाही किया जायेगा।
प्रवीण मिंज
थाना प्रभारी, थाना कसडोल
रिंग रोड में लगें स्ट्रीट लाईट का केबल और एमसीबी सहित अन्य जगहों पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया है। जिसकी शिकायत थाने में दिया गया है। शासकीय संपत्ति पर किसी तरह की चोरी पर अब नगर पंचायत के कर्मी भी लगातार गश्त करेंगे साथ ही पुलिस विभाग से भी जल्द आरोपियों को पकड़ने को कहा गया है।


