राहौद नगर में अमन लदेर का सीआरपीएफ GD में चयन होने पर पूरे नगर और परिवार में हर्षोल्लास का माहौल 

पंकज कुर्रे 

पामगढ़। राहौद नगर में अमन लदेर का सीआरपीएफ GD में चयन होने पर पूरे नगर और परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। अमन लदेर ने अपने चयन को लेकर बताया कि मेरा बचपन से ही सपना था कि मैं एक फौजी बन कर देश की सेवा करूं इसी लिए मैं SSC (GD) परीक्षा की तैयारी साल भर पूर्व से किया और मैन कड़ी मेहनत किया। सेना में जाने की प्रेरणा उसे अपने परिवार से मिला इसके पूर्व में अमन लदेर के बड़े पापा शिवशंकर लदेर हेड कांस्टेबल CISF भोपाल में तैनात है और बड़े भैया अंशुमन लदेर हेड कांस्टेबल के पद पर CISF राजस्थान में देश की सेवा दे रहे है। पहले में भी अमन लदेर के बड़े पापा मणिशंकर लदेर भी देश की सेवा करते करते पंच तत्व में विलीन हो गए थे।

अमन लदेर अपनी सफलता, लगन, मेहनत का श्रेय अपने पिता श्री सूरज शंकर लदेर ( पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत राहौद ) अपनी माता  दुलौरिन लदेर (पूर्व पार्षद नगर पंचायत राहौद) के साथ साथ अपने परिवार व नगर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद को अपना सफलता का श्रेय दिया है ।

अमन लदेर के CRPF में चयन होने पर नगर पंचायत राहौद अध्यक्ष  आरती धीरेन्द्र योगी, संतोष यादव, सतीश पटेल, ऋषभनाथ योगी, अमित अनंत , नरेंद्र चंद्राकर, अमन अनंत(पालू) नानू, रवि, मोलू, आयुष लदेर, ओम प्रकाश,जय प्रकाश,राजा कुर्रे, किशन रोहिदास, ओम किरण, सोमेश,आकाश और दोस्तो में हर्ष व्यक्त किया है।






इन्हें भी पढ़े