महिलाओं की सहभागिता से यादगार बना तीन दिवसीय सावन मेला, हुआ भव्य समापन

(देवेश साहू)

बलौदाबाजार। सर्व ब्राह्मण समाज महिला विंग द्वारा पंडित वाल्मीकि शुक्ल स्मृति विप्र वाटिका ,गार्डन चौक में आयोजित तीन दिवसीय सावन मेले का रविवार को भव्य समापन हुआ। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक चले इस मेले में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की और विभिन्न स्टॉलों का आनंद लिया।


मेले में महिलाओं, युवाओं और परिवारों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। आयोजन के माध्यम से स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का मंच मिला, जिससे उनके स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला।

समापन समारोह में रायपुर से वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के अरविंद ओझा एवं उनकी टीम तथा आशीर्वाद भवन से कान्यकुब्ज सभा महिला प्रकोष्ठ की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

महिला विंग की अध्यक्ष ऋचा द्विवेदी ने सभी आगंतुकों, स्टॉल संचालकों, सहयोगियों और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सावन मेला सफल और यादगार बन सका। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करने की बात कही।

समापन अवसर पर डॉ. निशा झा, शैलजा मिश्रा, अलका शर्मा, मृदुला शुक्ला, मोना शुक्ला, मनीषा शुक्ला, आरती दुबे, बबली दुबे, श्रद्धा दुबे, कीर्ति शर्मा, प्रभा तिवारी, सरस्वती तिवारी, प्रेमलता तिवारी, स्वाति मिश्रा, सुष्मिता शुक्ला, करुणा दुबे, पूनम शर्मा, शशि शुक्ला, प्रीति बाजपेई, गीता मिश्रा, वंदना शुक्ला, शशि प्रेम शुक्ला, रोशनी शुक्ला, नीतू शुक्ला, रजनी बाजपेई, मनोरमा बाजपेई, तुलसी तिवारी, ममता शर्मा, कल्पना मिश्रा, स्वाति पांडे, नेहा बाजपेई और युक्ति बाजपेई सहित सर्व ब्राह्मण समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।