स्कूटी लूट कर भागने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ । मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत लूट की घटना में प्रार्थी आदित्य पाटले निवासी भगवानपाली थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 2 अक्टूबर 2025 को वह अपनी स्कूटी से शिवरीनारायण दशहरा और नवरात्रि मेला देखने आया था जो स्कूटी से अपने घर जा रहा था। रात्रि करीबन 11.30 बजे कोसा मेन रोड पर पहुंचा, तो राहुल उर्फ पुष्पराज गुप्ता उम्र 20 वर्ष एवं पिंटू उर्फ विशाल सिदार उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी कोसा थाना मुलमुला दोनों आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर स्कूटी को लूट कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए और मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 317/25 पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों रायपुर तरफ होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत आरोपियों के विरुद्ध धारा 115 (2), 296, 309 (4), 3(5) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मुलमुला निरी. पारस पटेल, सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, प्र.आर. बलबीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।









