राजस्व शिविर में अनुपस्थित दो कोटवार निलंबित
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को सिमगा तहसील के ग्राम कचलोन में आयोजित शिविर में दो ग्रामो के कोटवार अनुपस्थित रहने पर उन्हें निलंबित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम सिमगा अतुल शेट्टे ने कचलोन में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर का निरीक्षण किया।शिविर में ग्राम कचलोन के कोटवार बृजमोहन मानिकपुरी और ग्राम खण्डुआ के कोटवार गुलाबदास मानिकपुरी अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि कोटवार लगातार ग्राम में अनुपस्थित रहते हैं और अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करते हैं। इस पर एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार सिमगा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।









