कसडोल क्षेत्र में तेंदुआ की दमक, मवेशी का हुआ शिकार, किसानों ने थाने में दी सूचना

कसडोल। सोनाखान रेंज अंतर्गत ग्राम मोहतरा व चरौदा के नर्सरी तरफ देर शाम किसानों द्वारा तेंदुआ को देखा गया है, मिली जानकारी के अनुसार उक्त आदमखोर तेंदुआ के द्वारा तकरीबन 3 गायों का शिकार करने की बात भी सामने आ रही है, आपको बता दे कि इन दिनों महानदी में कलिंदर सहित अन्य सब्जियो को आसपास के किसानों द्वारा लगाया गया है, और जब शाम के समय गायों का शिकार होते ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना कसडोल थाने में दिया गया।

फिलहाल जानकारी के बाद वन विभाग मौके पर मौजूद है, इधर अनुविभागीय अधिकारी वन कसडोल अनिल वर्मा ने बताया कि ग्राम मोहतरा एरिया में तेंदुआ की मौजूदगी की जानकारी मिला है, वन विभाग जानकारी के बाद मौके पर जांच कर रहा है, साथ ही आमजनों को सतर्क रहने और वन क्षेत्रों में नही जाने की जानकारी के साथ मवेशियों को सुरक्षित रखने की सलाह दी जा रही है।