रैंप योजना के तहत केवीके भाटापारा में फूड प्रोसेसिंग एवं माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस का द्वितीय बैच प्रशिक्षण संपन्न
(रौनक साहू)
बलौदाबाजार। भारत सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग एवं माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस विषय पर तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण का द्वितीय बैच 19, 20 एवं 21 फरवरी को कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम CSIDC द्वारा NIMSME के सहयोग से आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को लघु वनोपज आधारित उत्पादों के प्रसंस्करण, गुणवत्ता संवर्धन एवं व्यवसायिक विस्तार हेतु व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना था। प्रतिभागियों को आधुनिक उत्पादन तकनीक, वैल्यू एडिशन, आकर्षक पैकेजिंग, प्रभावी ब्रांडिंग, विपणन रणनीति एवं आवश्यक सर्टिफिकेशन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। इच्छुक प्रतिभागियों का निःशुल्क उद्यम पंजीयन भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वरोजगार एवं वित्तीय सहायता से संबंधित योजनाओं, विशेष रूप से Prime Minister’s Employment Generation Programme के बारे में जानकारी प्रदान की गई, ताकि उद्यमी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अंगद सिंह राजपूत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, केवीके भाटापारा ने कहा कि स्थानीय संसाधनों का वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षक आनंद शर्मा द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
तृतीय बैच 23-25 फरवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम की अगली कड़ी में फूड प्रोसेसिंग एवं माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस का तृतीय बैच 23, 24 एवं 25 फरवरी को कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा में आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक उद्यमी, महिला स्व सहायता समूह एवं युवा साथी 23 तारीख को प्रातः 10:30 बजे स्थल पर पहुंचकर पंजीयन कर सकते हैं एवं प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।









