शिक्षक दिवस पर गिधौरी स्कूल में हुए विविध कार्यक्रम आयोजन 

(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी।  पुर्व प्राथमिक शाला एवं प्रा.शाला गिधौरी में गुरुवार को शिक्षक दिवस की शुभ अवसर पर स्कूल प्रागंण में बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक दिवस धुमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती माता जी एवं डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की चल चित्र पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मदनलाल खाण्डेकर एव सरपंच प्रतिनिधि सुनील गुप्ता ने पुजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर पुष्प गुच्छ एवं श्रीफल तोडकर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया देशके शिक्षाविद एवं राष्ट्रपति डॉ सर्वप्रथम राधाकृष्णन के जयंती को प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रुप में मनातेहै और स्कूल के बच्चों द्वारा मुख्य अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर गुलदस्ता और श्रीफल भेंटकर स्वागत गान गाकर स्वागत किया गया छात्र छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमें डांस ,नाटक ,कविता ,भाषण ,आआदि। और शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा खेलकूद कुर्सी दौड और मटका फोड में भाग लिया तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  मदनलाल खांडेकर (अध्यक्ष शाला विकास एवम् प्रबंधन समिति शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गिधौरी) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता  सुनील गुप्ता (सरपंच प्रतिनिधि), विशिष्ट अतिथि  सूर्य वर्मा (शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्राथमिक शाला गिधौरी)तथा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला  रीना शुक्ला ,संत कुमार साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गिधौरी एवं श्री अश्वनी देवांगन छोटू दास महंत, अजय जांगड़े जागेश्वरी घृतलहरे ,चित्रलेखा अजय ,प्रभा साहू ,महेश्वरी यादव आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे

 






इन्हें भी पढ़े