वनांचल के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए बार रेंजर को सौंपा ज्ञापन, 15 दिवस के भीतर समाधान नही होने पर दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

(मदन खण्डेकर)

कसडोल। मंगलवार को बार अधीक्षक कार्यालय बारनवापारा में आमगांव के समस्त ग्रामवासी के अलावा बारनवापारा क्षेत्र के लोग बारनवापारा क्षेत्र की मूलभूत आवश्यतकता बिजली, सड़क, नेटवर्क के संबंध में ग्राम बार में बैठक रखा गया। इसके बाद एसडीओ कार्यालय में जाकर वन परीक्षेत्र अधिकारी बार सुनील खोबरागड़े को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मूलभूत समस्या का निराकरण 15 दिवस के भीतर करने का आग्रह किया गया।

साथ ही चेतावनी दिया कि अगर 15 दिवस के भीतर ज्ञापन का कोई सकारात्मक जवाब नहीं आता तो एसडीओ कार्यालय का घेराव के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आपको बता दे कि वनांचल के ग्रामीणों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि दशकों से वनवासी अपनी मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है, आज भी आजादी के 76 वर्षो बाद भी आधुनिकता के दौर में वनांचल की रूपरेखा सहित मूलभूत आवश्यकता में कोई सुधार नही हुआ है, वनवासियों ने विभाग को चेताया कि अगर 15 दिनों के भीतर कोई सकारात्मक जवाब वन विभाग की ओर से नहीं आया तो पूरे क्षेत्रवासियों द्वारा उग्र आंदोलन के लिए विवस होना पड़ेगा। इस दौरान आमागांव सरपंच अनिरुद्ध दीवान, जनपद सदस्य भीखम ठाकुर, डेबी सरपंच अमरध्वज यादव, बार सरपंच संपत ठाकुर, संतोष यादव, संजू ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान आदिवासी कांग्रेस, भुवन यादव, कमल सहित सैकड़ों संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहें।

 






इन्हें भी पढ़े