संगम महिला क्लस्टर बोरसी में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस
(रौनक साहू)
कसडोल। संगम महिला क्लस्टर बोरसी में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर बोरसी पंचायत की सरपंच श्रीमती सुनीता पैकरा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सावित्री साकरे पीआरपी और श्रीमती सुनीता साहू पीआरपी रही।

इसके अलावा महिला दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गंगा मानिकपुरी क्लस्टर अध्यक्ष और सचिव श्रीमती राधिका पैकरा द्वारा किया गया। गौरतलब है कि क्लस्टर के सभी क्रेडर बैंक सखी एफएलसीआरपी, आरबीके, सक्रिय महिला, कृषि सखी पशु सखी लेखापाल, ग्राम संगठन के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन खेलकूद के माध्यम से धूमधाम से महिला दिवस मनाया गया।









