माध्यमिक विद्यालय टेमरी में योग दिवस मनाया गया, सीएसी पटेल ने कराया योग
कसडोल। विकासखंड कसडोल अन्तर्गत ग्राम टेमरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम सरपंच, शिक्षक एवं बच्चों के द्वारा योग किया गया। इस अवसर पर योग मास्टर जगदीश पटेल सीएसी द्वारा सूर्य नमस्कार के साथ वृक्षासन, तड़ासन, भ्रामरी आसन, शीतलासन, अनुलोम विलोम सहित अन्य योगा कराया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिदिन सुबह हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। योग करने से रोग नहीं होता। इससे हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ एवं ऊर्जा महसूस होता है। बच्चो को नियमित योग करने के लिए कहा। इधर शाला के प्रधानपाठक प्रदीप कैवर्त ने कहा कि जीवन में योग शिक्षा आवश्यक है। इस दौरान संजय विजन, श्रीमती स्नेहलता साहू, सुमित्रा पैकरा सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद रहें।






