योगेश बघेल बने कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, इससे पहले योगेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे

(पंकज कुर्रे)

प्रदेश कांग्रेस कमिटी छत्तीसगढ़ ने पामगढ़ मंडल के अध्यक्ष के रूप में योगेश बघेल की नियुक्ति की है। इससे पहले योगेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश के प्रतिनिधि भी हैं।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया:

योगेश बघेल ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश व जिला कांग्रेस, पामगढ़ विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष है।






इन्हें भी पढ़े