AICC के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव के जन्मदिवस पर शामिल हुए युवा नेता
(रौनक साहू)
कसडोल। AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेंद्र यादव के जन्मदिन अवसर पर भिलाई सेक्टर-05 में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कसडोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता जायसवाल कलार समाज के अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस आसिफ मेमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक देवेंद्र यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ नारेबाजी कर विधायक का स्वागत किया तथा संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। बताया गया कि ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है और संगठनात्मक एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।









