युवाओं ने गुलामी को खत्म करने किया पदयात्रा , द मूवमेंट इंडिया , जन जागरण समिति और दलित अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वाधान में वॉक फॉर फ्रीडम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पंकज कुर्रे

पामगढ़। ग्राम मेऊ के शासकीय हाईस्कूल में द मूवमेंट इंडिया , जन जागरण समिति और दलित अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वाधान में वॉक फॉर फ्रीडम कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राएं युवाओं सहित सामाजिक कार्यकर्ता कर्मचारी अधिकारी सामाजिक संगठन के लोग सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य पी एल महिपाल ने जनजागरण समिति पामगढ़ का परिचय देते हुए शिक्षा ,स्वास्थ्य , कुपोषण, और अन्य सामाजिक सरोकार के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दिए साथ ही शिक्षा के महत्व के बारे मे विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम के संयोजक विभीषण पात्रे ने वॉक फॉर फ्रीडम के उद्देश्य के बारे में बताया और घोषणा पत्र को पढ़ कर सुनाया कि 21वी सदी में भी गुलामी मौजूद है आप और मेरे जैसे लोगों को वस्तुओं के रूप में खरीदे और बेचे जा रहे है मानव तस्करी हो रहा है। जो अन्याय है हम अन्याय के बारे में सिर्फ बात नही करेंगे और सिर्फ पोस्ट नही करेंगे लेकिन इसके बजाय , हम यहां शक्ति और संख्या में एक साथ है। हमारे पास आंकड़ों को बदलने की ताकत है । और हम उन आंकड़ों को अभी बदल रहे है। यह आजादी के लिए हमारा कदम है। यह पदयात्रा न्याय और मानवीय प्रतिष्ठा के लिए है। आशा और पुनर्स्थापना के लिए एक पदयात्रा है जो आस्ट्रेलिया से अर्जेंटीना तक, भारत से इजराइल तक। मलेशिया से मैक्सिको तक, संयुक्त राष्ट्र से यूनाइटेड किंगडम तक। हम हर कदम पर गुलामी को खत्म करेंगे। आइए यह कभी न भूलें कि हम इसे सिर्फ कहते नही है हम इस पर विश्वास भी करते है। गुलामी के बिना भी एक दुनिया संभव है। जबकि मानव तस्करी जीवन को नष्ट कर रही है, हम जानते है कि स्वतंत्रता का ही अंतिम शब्द है। एक एक कदम करके , हम अधिक लोगों तक पहुंचेंगे। एक एक कदम बढ़ा कर ,हम और अधिक पीड़ितों को बचाते हुए देखेंगे। एक एक कदम करके , हम और अधिक छुड़ाए गए लोगो को पुनर्स्थापित होते देखेंगे। गुलामी अभी भी मौजूद है लेकिन , हम इस गुलामी को हर जगह से , हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। घोषणा पत्र पढ़ने के बाद सभी ने हाई स्कूल से अंबेडकर प्रतिमा तक पद यात्रा किया और प्रतिमा के सामने लोगो को जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए मानव श्रृंखला बनाया

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रजनीकांत रत्नाकर सामाजिक कार्यकर्ता विजय मल्होत्रा सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल के शिक्षक मुकेश खूंटे,कृष्ण कुमार कंवर, श्रीमती जया वैष्णव, शिव कुमार केशी, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गंगा प्रसाद, बी एड प्रशिक्षार्थी यज्ञ शालिनी आदित्य, सत्यम देवांगन, कीर्ति सोनी, अनिता साहू और एक स्कूल के छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

इन्हें भी पढ़े