दीप्ती और माही ने कटगी का किया नाम रौशन, गोल्ड और सिल्वर मेडल किया अपने नाम

कसडोल। 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 31 अगस्त से 3 सितंबर तक दुर्ग में संपन्न हुआ। जिसमे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटगी की खिलाड़ी दीप्ती बघेल पिता अंतराम बघेल ने फेंसिंग (तलवार बाजी) में गोल्ड मेडल और माही साहू पिता स्व राजकुमार साहू ने सिल्वर मेडल जीतकर अपने विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है।


इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाज़ार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कसडोल जिला क्रीड़ा अधिकारी विद्यालय प्राचार्य व परिवार, जनभागीदारी समिति और ग्राम कटगी के समस्त ग्राम वासियों ने दीप्ती और माही को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि इस पूरी उपलब्धि में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटगी के व्यायाम शिक्षक अलोक मिश्रा को श्रेय जाता है उनके मार्गदर्शन में कटगी खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे पड़ता जा रहा है। इसके अलावा अविनाश जायसवाल और अन्य ग्रामवासियों ने भी दीप्ती बघेल और माही साहू को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।