प्रताडना से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी। बीते दिनांक 10.08.2024 को मृतिका प्रीति उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नवीन अमलीडीह द्वारा ग्राम कुम्हारी के नर्सरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दिया गया था। की रिपोर्ट पर थाना गिधौरी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच तस्दीक में लिया गया। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया, जिसमें पता चला कि मृतिका की मई 2024 में रीति रिवाज के साथ समाज के ही एक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी।

शादी के 15 दिन बाद ही मृतिका प्रीति अपने मायके आई थी,कि इसी बीच वह दिनांक 10.07.2024 को रात्रि में घर से भागकर आरोपी राजू के साथ चली गई तथा उसी के साथ रहने लगी। आरोपी राजू, प्रीति के चरित्र पर शंका करते हुए उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था इसी प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। मृतिका के परिजनों के कथन एवं मर्ग जांच कार्यवाही पश्चात दिनांक 13 सितम्बर को आरोपी राजू के विरुद्ध थाना गिधौरी में अपराध क्र188/2024 धारा 108 बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षक के.सी.दास, प्रधान आरक्षक मानिक राम, आरक्षक राकेश पाटले की टीम द्वारा आरोपी राजू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हारी थाना गिधौरी को दिनांक 13.09.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।









