जे.डी. ऑटोनेशन टाटा मोटर्स जांजगीर टीम ने मनाया विश्वकर्मा जयंती

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर | जांजगीर के जे.डी. ऑटोनेशन टाटा मोटर्स में आज 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाया गया। विश्वकर्मा जयंती को एक विशेष पर्व के रूप में मनाई जाती है, जिसे निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा को समर्पित किया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को ‘विश्व का शिल्पी’ और ‘दैविक वास्तुकार’ के रूप में जाना जाता है। उनका उल्लेख वेदों और पुराणों में मिलता है, जहां उन्हें अद्भुत रचनाकार के रूप में दर्शाया गया है।

कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के लिए दिव्य भवन, अस्त्र-शस्त्र, और विमानों का निर्माण किया। उनके द्वारा निर्मित स्वर्ग, पुष्पक विमान, और भगवान शिव का त्रिशूल जैसे अद्वितीय उदाहरण हैं। विश्वकर्मा जयंती, पूजा में जे.डी. ऑटोनेशन जांजगीर टीम, ब्रांच मैनेजर आशीष पाण्डेय एवं सर्विस मैनेजर अर्चना प्रजापति साथ यशवंत यादव, अमन कचेर, अमृता चौहान, नवीन दुबे, विपुल तिवारी, निखिल यादव, तुलेश, तरुण राठौर, संजय पाटले, सूरज कश्यप, देव यादव, अमृत लाल, जागेश्वर, प्रेम, अर्जुन, राजेंद्र, संतोष सभी शामिल हुए।

टाटा कार्स के लिए संपर्क करें 6264930461