छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का वनांचल क्षेत्र में एक दिवसीय दौरा 26 सितंबर को

(मदन खाण्डेकर)


स्व. धनीराम यादव के दशगात्र-दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश पदाधिकारी अर्पित करेंगे श्रद्धासुमन

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का एक दिवसीय दौरा 26 सितंबर 2026, शनिवार को वनांचल क्षेत्र में प्रस्तावित है। इस दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला रायपुर, महासमुंद एवं बलौदाबाजार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आमगांव, बार नवापारा परिक्षेत्र अध्यक्ष बाबूलाल यादव के भतीजे स्व. धनीराम यादव के दशगात्र-दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदराम यादव, राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव तथा जिला संगठन मंत्री धमतरी रमेश यादव सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बताया गया है कि प्रदेश पदाधिकारी 26 सितंबर को सुबह 10 बजे रायपुर से बलौदाबाजार ग्रामीण क्षेत्र के आमगांव, बार नवापारा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पहुंचकर वे स्व. धनीराम यादव के दशगात्र-दशकर्म कार्यक्रम में सहभागी बनकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।

दौरे के संबंध में संबंधित परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को आवश्यक समन्वय एवं कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान फोटो कवरेज एवं मीडिया संबंधी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है।

इन्हें भी पढ़े