नवागांव बेरियर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दंतैल हाथी, 2 दिनों से है मौजूद, वन विभाग अलर्ट

(भानु प्रताप साहू)

बलौदाबाजार। वनमंडल बलौदाबाजार अन्तर्गत कोठारी, अर्जुनी और सोनाखान रेंज में लगातार दंतैल हाथी की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण सकते में है, आपको बता दे कि कोठारी-नवागांव के बीच मुख्यमार्ग में लगातार हाथी दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा आज देर रात नवागांव बेरियर के सीसीटीवी कैमरे में भी हाथी कैद हुआ है, इधर हाथी की मौजूदगी पर वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल जानें से मना किया है, साथ ही कोटवारों के माध्यम से आसपास के गांव-गांव में सतर्क रहने के लिए मुनादी कराया जा रहा है, वही वन विभाग अलर्ट मोड़ पर है।

“अर्जुनी रेंज में है मौजूद”

मिली जानकारी के अनुसार उक्त दंतैल हाथी सुबह 06:30 बजे उत्तर गिन्डोला ग्राम के आबादी से होते हुए कक्ष क्रमांक 386, 391, 398 की ओर गया है, साथ ही वर्तमान लोकेशन- कक्ष क्रमांक 386, 391, 398 बिलाईगढ़ और और अर्जुनी रेंज की बाउंड्री में होने की प्रत्यक्ष बात सामने आ रहा है, साथ ही हाथी के द्वारा कक्षा क्रमांक -385, 384, 383, 372, 373, 390, 391 बिलाईगढ़ रेंज की ओर जाने की संभावना बताया जा रहा है, इधर वन विभाग के द्वारा गिन्डोला, खोसड़ा, दलदली, कुकरिकोना, खुरसुला, करियातार, सिंघीतार, महुआडीह के ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइस दी जा रही है।






इन्हें भी पढ़े