महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया शक्ति अभिनंदन अभियान

(संजीत सोनवानी)

पुष्पराजगढ़।  शासन के निर्देशानुसार महिला बाल विकास विभाग द्वारा 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक “शक्ति अभिनंदन अभियान व “अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 10 दिवसीय जागरूकता अभियान” का आयोजन किया जा रहा है उसी तारत्यम में आंगनबाड़ी का शक्ति अभिनंदन अभियान महिलाओं को आत्मरक्षा और नए कानून की जानकारी दी गई महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है महिलाओं को महिला उत्पीड़न कानून एवं नारी शक्ति के बारे में विस्तार से जसनकारी उपलब्ध कराई गई उक्त कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक श्रीमती मीणा पिटानिया व श्रीमती स्वाति लिल्हारे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरिता रजक द्वारा कस्तूरबा गांधी कन्या क्षात्रावास किरगी -पुष्पराजगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया बालिकाओ के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरुकता, माहवारी सुरक्षा एवं माहवारी स्वच्छता पर विस्तृत चर्चा की गई बालिकाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा व छेडछाड के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा पास्को एक्ट संबंधी नियम बताये बालिकाओ के अपने लीगल राइट्स संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई।






इन्हें भी पढ़े