महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया
नीलकमल आजाद
पलारी :- आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पलारी द्वारा शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी में छात्र छात्राओं को हो रहे विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रभारी प्राचार्य के रूप में आत्माराम वर्मा सर को
ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी नगर मंत्री परमेश्वर साहू ने समस्याओं से अवगत कराया जिसमें बीए प्रथम वर्ष के बच्चों की बैठक व्यवस्था सुचारू रूप के किया जाऐ बीए प्रथम वर्ष में 250 छात्र छात्राएं होने के कारण एक रूम में बैठकर व्ययस्था नहीं हो पा रहा है जिसके चलते बच्चों का पढाई लिखाई प्रभावित हो रहा है ! पेय जल की समस्या कालेज में जो फ्रीजर है उसमें किडे मकोड़े रहते हैं उसकी साफ सफाई किया जाऐ – महाविधालय में बाहरी व्यक्ति प्रवेश निषेध
महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं को तुरंत आई कार्ड उपलब्ध कराऐ जाऐ सप्ताह में दो बार सभी कक्षाओं की साफ सफाई किया जाए
कालेज में जो गार्डन है उसकी साफ़ सफाई किया जाऐ ताकि बच्चे लोग वहां बैठकर लंच एवं पढाई कर सके कालेज कैम्पस की साफ सफाई अनिवार्य रूप से किऐ जाऐ ताकि महाविद्यालय साफ़ सुथरा दिखे
नगर मंत्री परमेश्वर साहू द्वारा उक्त समस्याओ को एक सप्ताह के अन्दर पुरा करने की बात रखी। और एक सप्ताह के अन्दर मांग पुरा ना होने पर महाविद्यालय में एबीवीपी द्वारा आन्दोलन प्रदर्शन करने की बात कही जिससे प्रभारी प्राचार्य आत्मराम ने जल्दी ही समस्याओं की समाधान करने की बात कही गई
जिसमें प्रमुख रूप से एबीवीपी कार्यकर्ताओं डाकेशवर साहू नगर सह मंत्री इन्द्र कुमार तुषार कुर्रे खिलेन्द धीवर अजीत संजीत रवि मनिष रिहान अमन हेमकुमार जीया वर्मा भारती साहू इंशा देवांगन आरती वर्मा तनूं साहू रितू लक्ष्मी त्रिपानी नंदनी नायक नेहा आदि छात्र छात्राओं साथ रहे









