प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ 3 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिच्क्षितकालीन हड़ताल पर, बीएमओ को सौंपा ज्ञापन
(भानु प्रताप साहू)
KASDOL NEWS। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ द्वारा अपनी 3 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला एवं राज्य स्तरीय काम बंद कलम बंद कर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें प्रदेश के सभी मितानिन, मितानिन प्राशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वयक, एरिया क्वार्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क फेसिलेटर शुक्रवार से काम बंद कलम बंद कर आगामी सोमवार को जिला स्तरीय अनिश्चित कालिन धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। शनिवार को मितानिन संघ द्वारा कसडोल विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मितानिन मानसिक एवं आर्थिक शोषण से स्त्रत होकर शासन से 20 वर्षों के अनुभव के आधार पर NHM में संविलयन किए जाने की मांग किए थे।
लेकिन शासन द्वारा मितानिनों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया जा रहा है, मितानिनों ने शासन से मांग किया कि सभी मितानिनों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में संविलयन किया जाए। साथ ही SHRC (Stare Health Resources Centre) NGO के साथ कार्य नहीं करेंगे। इसके अलावा मितानिन अन्य SHRC (State Health System Resources Centre) जैसी संस्था के साथ भी कार्य नहीं करने को कहा गया था लेकिन मांगो पर कार्रवाई नहीं होने पर अब मितानिनों ने अनिश्चिकालीन हड़ताल का रुख अख्तियार कर लिया है।

इधर मितानिन संघ की जिलाध्यक्ष सती वर्मा ने कहा कि सरकार मितानिनों की मांगों पर विचार नही कर रही है, जिसके कारण मितानिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, मितानिनों की 3 सूत्रीय मांगों पर सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल के बीएमओ डॉ रविशंकर अजगळे ने कहा कि मितानिनों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य विभाग के कार्य प्रभावित होंगे, ज्ञापन सौंपा गया है, वरिष्ठ कार्यालय को पत्र भेजा जा रहा है।









