देवी गंगा, लहर तुरंगा, अहो देवी के भोजली के धुन पर नगर में हुआ भोजली का विसर्जन, 18 प्रतिभागी हुए पुरुस्कृत
(रौनक साहू)
कसडोल। देवी गंगा, लहर तुरंगा, अहो देवी के जसगीत धुन पर कसडोल नगर सहित विकासखंड के तमाम ग्रामों में भोजली का पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया। इस दौरान गांव में शाम 4 बजे से ही घरो से भोजली निकाल दी गई थी जिसके बाद चौक चौराहो में पूजा अर्चना कर तथा हल्दीपानी डालकर खुशहाली की कामना व अच्छी फसल की मनोकामना करते हुए महिलाओं और बच्चों ने भोजली गीत गाते हुए भोजली यात्रा निकाली और रामसागर तालाब में विसर्जन किया। इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए भोजली उत्सव समिति के मनाराम धीवर, बद्री निर्मलकर, मुन्ना धीवर, साधराम धीवर, सुखराम ने बताया की भोजली का पर्व नागपंचमी के बाद बुवाई कर प्रारंभ किया जाता है जिसे रक्षाबंधन के दूसरे दिन आल्हा ऊदल की झांकी के साथ विर्सजित किया जाता है विसर्जन पश्चात भोजली एक दूसरे के कानो में डाल मित्र बनाने की परंपरा है तथा एक दुसरे की सुख समृद्धि की कामना की जाती है इस बार नगर में सभी का भोजली अच्छी तरह से बोया गया था। सरसो की भांति सुनहरी भोजली थी। लगभग डेढ़ से दो फीट भोजली देखने को मिला। जिसकी सुंदरता मनमोहक रही। वही कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष नागेश्वर साहू, सभापति रामा धीवर, अजय साहू, पार्षद प्रतिनिधि दीपक पटेल मौजूद रहें।
*भोजली पर्व में निकला जुलूस*
रक्षाबंधन के दूसरे दिन रविवार को भोजली का पर्व बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। जिले से लेकर कसडोल क्षेत्र में रामसागर पारा से निकलते हुए हेमाल चौक से भजन कीर्तन करते हुए बजरंग चौक में पुरुस्कार वितरण कर रामसागर तालाब (बांधा तालाब) मे भोजली को विसर्जित किया गया। सुबह से छोटे-छोटे बच्चे एवं बड़े बुजुर्ग भोजली लेकर एक दूसरे के घरो मे पहुँचकर गले मिल रहे थे भोजली का पर्व हिन्दू त्यौहारो मे मुख्य पर्व होता है इस दिन लोग एक दूसरे से गले मिलकर अपनी खुशियां बाटते है यह क्रम से शुरू होगा जो देर रात तक निरंतर चलेगा।
*यह हुए पुरुस्कृत*
नगर में लगभग 35 वर्षो से भोजली का पर्व मनाया जा रहा है, इस दौरान भोजली समिति द्वारा नगर के महिलाओं और बच्चों का उत्साह बढ़ाने पुरुष्कार वितरण किया जाता है, इस वर्ष प्रथम पुरस्कार मौली राव को भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सुदीप मानिकपुरी द्वारा 3001 रुपये राशि दिया गया। इसके अलावा द्वितीय पुरुस्कार नपा की पार्षद भगवती साहू द्वारा भूरी साहू को 2000 नगद दिया गया। इसके साथ ही तृतीय पुरुस्कार 1001 रुपये नगद ईनाम पार्षद संतोष भारती द्वारा सोनिया जायसवाल को दिया गया। इसके साथ ही पार्षद भानु प्रताप साहू, पुनेश्वर नाथ मिश्रा, मंजू बंजारे, सुंदर साहू और नीरज साहू द्वारा तकरीबन 15 प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार एवं प्रत्येक प्रतिभागी को मां महामाया जी की प्रतिकृति सौंजय भेंट दिया गया। आज के इस कार्यक्रम में पूरे नगरवासी का हुजूम उमड़ पड़ा हजारों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए ।


