गिधपुरी थाना द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती रन फार यूनिटी का आयोजन किया
(नीलकमल आजाद)
पलारी। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की उपलक्ष में बलौदा बाजार पुलिस अधिक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के मार्ग दर्शन में गिधपुरी थाना प्रभारी संदीप बंजारे द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत तेलासी मे किया इस आयोजन का उद्देश्य देश की एकता अखंडता और सामाजिक सहायता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था.गिधपुरी थाना प्रभारी पुलिस जवान जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय कर एकता का संदेश दिया दौड़ की शुरुआत ग्राम पंचायत तेलासी सतनाम गुरुद्वारा से स्कूल चौक होते हुए मेन रोड गिधपुरी मार्ग होते हुए वापस तेलासीपूरी गुरूद्वारा सतनाम भवन मे समापन हुआ
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तेलाशी सरपंच रमायण ध्रुव उप सरपंच रेखा गायकवाड चुडामणी गायकवाड डाक्टर दृस्टांत सुमित्रा पंचगण व शिक्षक शिक्षिका गण सहित गणमान्य नागरिक व स्कूली बच्चे पुलिस विभाग उपस्थित रहे. थाना प्रभारी ने इस अवसर पर सभी को नशा और अपराध मुक्त समाज के निर्माण के साथ राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने का संकल्प लिया और सभी को साइबर सेल यातायात सुरक्षा के संबंध मे विस्तृत से जानकारी दिया सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ . गिधपुरी थाना द्वारा आयोजित दौड़ क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बनी









