इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए न्यूज़ 18 छत्तीसगढ़ के संपादक अभिषेक शुक्ल को मिला चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता सम्मान
(पंकज कुर्रे)
रायपुर। राज्योत्सव के अवसर पर इस वर्ष के राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए न्यूज 18 छत्तीसगढ़ के संपादक अभिषेक शुक्ल को चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया।
जहां रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में न्यूज़ 18 छत्तीसगढ़ के संपादक अभिषेक शुक्ल को उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पुरुस्कार सौंपे इस दौरान मुख्य विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित राज्य सरकार के मंत्री और अधिकारी गण उपस्थित रहे। इस संबंध में मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अभिषेक शुक्ल ने प्रदेश की समस्याओं, उपलब्धियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है। यही कारण है कि उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए सम्मानित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता सम्मान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हर वर्ष राज्योत्सव के दौरान उन पत्रकारों को दिया जाता है जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।









