हनुमान मंदिर में श्रीहरि का अखंड संकीर्तन का हुआ आयोजन

(मानस साहू)

KASDOL। समीपस्थ ग्राम बैगनडबरी(BAGANDBURY) के पास तिगड्डा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में बुधवार 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरुनानक जयंती के अवसर पर प्रातः 6 बजे से शाम 6 बजे तक भगवान श्रीहरि का अखंड संकीर्तन श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण हे वासुदेव का आयोजन किया गया। जिसका समापन शाम 7 बजे हवन पूजन एवं आरती पश्चात किया गया।

ज्ञात हो कि तिगड्डा स्थित हनुमान मंदिर(HANUMAN TEMPLE) प्रांगण में प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर संकीर्तन का आयोजन नोटरी एवं अधिवक्ता कृष्ण कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक साहू सहित हनुमान मंदिर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया जाता है जिसमें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अखंड संकीर्तन किया जाता है। जिसमें कसडोल, हटोद , बैगनडबरी सहित आस पास गांव के भजन मंडली के लोग द्वारा पहुंचकर संगीत मय संकीर्तन किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे ।






इन्हें भी पढ़े