प्राथमिक शाला डेराडीह में एफएलएन मेला का हुआ आयोजन, न्यौता भोज भी कराया

(मानस साहू)

कसडोल। बाल दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला डेराडीह में FLN मेला का आयोजन किया गया। FLN मेला की शुरुआत SMC अध्यक्ष और सदस्य द्वारा माँ सरस्वती और पंडित जवाहर लाल नेहरू की पूजा अर्चन किया गया। आपको बता दे कि FLN मेला के अंतर्गत गणित के 04 स्टॉल, हिंदी के 04 स्टॉल, अंग्रेजी के 04 स्टॉल और बलवाड़ी के 01 स्टॉल कुल 13 स्टॉल लगाया गया। जिसमें संबंधित विषय की अवधारणा को समाहित किया गया। कुल 55 बच्चों और 25 पालको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसी बीच FLN मेला में संकुल समन्वयक जायसवाल सर द्वारा सभी स्टालों में जाकर अवलोकन किया गया। इस मेले में बच्चों को सीखने के प्रति रुझान दिखा। खेल गतिविधि बच्चों के लिए सहायक हुई और आखिरी समय में पालकों ने भी बच्चों की तरह FLN मेला में भाग लिया और इसी बीच मध्यान्ह भोजन में डेराडीह गांव के गोकरण नायक अपने माता जी गिरजा बाई की स्मृति में न्यौता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों को केले और जलेबी का वितरण किया गया। FLN मेला में बच्चों के लिए कॉपी और पेन इनाम के रूप में वितरण किया गया। पालको ने इस FLN मेला के आयोजन की सराहना किया। FLN मेला में स्कूल स्टाफ और बच्चों ने सहभागिता निभायी, इस मेला को FLN मेला BRG (मास्टर ट्रेनर) तुलसी साहू द्वारा मार्गदर्शन कर स्टॉल लगाने में ₹महत्वपूर्ण भूमिका रहा और FLN मेला कार्यक्रम को सफल बनाया।






इन्हें भी पढ़े