मेरे सपनो की भारत पर आधारित चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता संपन्न

(मदन खाण्डेकर)


बिलाईगढ़….सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल केंद्र दोमुहानी में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता संपन्न आज दिनांक 24 सितंबर को संपन्न हुआ।जिसमें संकुल केंद्र दोमुहानी के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक शाला से चित्रकला में तीन तीन और भाषण प्रतियोगिता के लिए तीन तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया । कुल दो दर्जन बच्चों ने भाग लिया ये वही बच्चे हैं जो अपने अपने शाला से चयन होकर संकुल स्तर तक पहुंचे हैं।

सर्व प्रथम बच्चों के द्वारा बनाए गए चित्र की प्रदर्शनी संकुल केंद्र दोमुहानी में किए गए।तथा उनके द्वारा बनाए गए चित्रों की विशेषता पूछा गया जिसमें सभी बच्चों ने अपने अपने द्वारा बनाए गए चित्रों की विशेषता बतलाए गए। इस चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनिया भारती पूर्व माध्यमिक शाला दोमुहानी प्रथम , द्वितीय कुमारी गीतांजलि निराला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छपोरा तथा तृतीय स्थान कुमारी साधना साहू प्राथमिक शाला बेल्हा रही । इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंकज कुमार निराला मिडिल स्कूल छपोरा द्वितीय स्थान मानवी बंजारे दोमुहानी तृतीय स्थान विनोद कुमार हिरवानी छपोरा रहा । सभी चयनित बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया ।आज की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फ़िरतराम साहू , श्रीमती कामिनी पुरेना,श्रीमती धनमत साहू , यादराम हिरवानी संकुल समन्वयक नंदलाल पटेल, दिनेश्वर प्रसाद साहू, बद्री प्रसाद साहू, रमेश कुमार पटेल ,नीलम मेम,आदि थे ।


इन्हें भी पढ़े