गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों की परेड लेकर नववर्ष के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए , सख्त हिदायत…

(रौनक साहू)

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में नववर्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों तथा शांति व्यवस्था बाधित करने वाले अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.12.2025 को थाना सिटी कोतवाली, पलारी, चौकी करहीबाजार क्षेत्र अंतर्गत निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना सिटी कोतवाली बुलाया गया।


इस दौरान थाना सिटी कोतवाली में निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार, निरीक्षक अजय झा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा सभी गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों को नव वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजनों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन के नियमों का पालन करने हेतु हिदायत दिया गया। इसके अतिरिक्त इन सभी गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट रूप से समझाया गया कि किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर करवाई कार्यवाही की जाएगी। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अंवैधानिक कार्यों में लिप्त तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़े