पुलिस ट्रांसफर: थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर, SP ने किया फेरबदल, इन्हें मिली लवन की कमान…

(रौनक साहू)

बलौदाबाजार। SP भावना गुप्ता ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ तीन थाना प्रभारियो का फेरबदल किया है, आपको बता दे कि जिले के कुछ थाना प्रभारियों के ट्रांसफर की सुगबुगाहट चल रहा था जिसपर अन्ततः मुहर लग गया है। SP भावना गुप्ता ने सुहेला प्रभारी रहें शशांक सिंह ठाकुर को लवन का प्रभारी बनाया है, वही लवन की कमान संभाल रहें प्रमोद सिंह को राजादेवरी प्रभारी बनाया है, साथ ही राजादेवरी का प्रभार संभाल रहें धीरेंद्र नाथ दुबे को सुहेला का प्रभारी बनाया है।






इन्हें भी पढ़े