दौलतराम शर्मा महाविद्यालय की छात्रा डॉ. आकांक्षा साहू को मिला पीएचडी की उपाधि

(रौनक साहू)

कसडोल। दौलत राम शर्मा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसडोल की छात्रा आकांक्षा साहू स्नातक एवं स्नातकोत्तर में अध्ययनरत रही। एम.ए. राजनीति विज्ञान के पश्चात इन्होंने शोध कार्य जिसका विषय “छत्तीसगढ़ शासन की नरवा, गरूवा, घुरुवा और बाड़ी योजना का राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान का एक अध्ययन (दुर्ग जिले के विशेष संदर्भ में) पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। आकांक्षा साहू को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पी.एचडी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी) की उपाधि प्रदान की गई। राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा रह चुकी डॉ.आकांक्षा साहू की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान डॉ. खुर्शीद खान, अतिथि प्राध्यापक संतोष राय एवं राजनीति विज्ञान विभाग के समस्त छात्र–छात्राओं द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।






इन्हें भी पढ़े