ब्रजभूमि में प्रसिद्ध लड्डू एवं लठमार होली का शुभारंभ, सखियों ने पहुंचाया नंद बाबा के घर नेवता
(नीलेश शर्मा)
Desk। मथुरा वृन्दावन में होली का उत्सव वैसे तो बसंत पंचमी से रंगपंचमी तक 45 दिन का होता है, लेकिन ब्रज भूमि की प्रसिद्ध होली लड्डू एवं लठ मार होली जो कि भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र बनती है जिसे देखने के लिए लोग विदेशों से देखने के लिए आते है।

जिसका शुभारंभ बीते 23 फरवरी को पूरे भारत वर्ष से आई सखियों द्वारा पारंपरिक तरीके से मनाया गया। जिसमें यह परंपरा है कि सखियों द्वारा निमंत्रण नंद गांव ले जाया जाता है जिसके बाद नंद गांव वासी जब नेवता स्वीकार करने की बात लेकर बरसाने आते है तो उन पर श्री राधा रानी के अटारी (महल) से लड्डू मारे जाते है जिस से कि लड्डू और लठ मार होली का शुभारंभ होता है।









