लटुवा परीक्षा केंद्र में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित, उड़नदस्ता टीम ने की व्यवस्था की सराहना
(देवेश साहू)
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) रायपुर (RAIPUR) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लटुआ (LATUA) परीक्षा केंद्र क्रमांक 111238 में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाएं (BOARD EXAMS) शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संचालित की जा रही हैं।

केंद्राध्यक्ष रमेश नेगी (RAMESH NEGI) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा केंद्र (EXAM CENTER) में तीन विद्यालयों शासकीय हाई स्कूल भरसेला (BHARSELA) , शासकीय उमावि लटुआ एवं अशासकीय शहीद वीरनारायण सिंह (VEER NARAYAN SINGH) उमावि लटुआ के छात्र परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। कक्षा 10वीं में कुल 115 छात्र तथा कक्षा 12वीं में 69 छात्र पंजीकृत हैं।
शुक्रवार को हायर सेकेंडरी परीक्षा के अंतर्गत अर्थशास्त्र एवं जीवविज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। अर्थशास्त्र विषय में पंजीकृत 58 परीक्षार्थियों में से 57 उपस्थित रहे, जबकि जीवविज्ञान विषय में सभी 8 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर (DEPUTY COLLECTOR) अरुण सोनकर (ARUN SONKAR) की उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया गया।
परीक्षा केंद्र में देवेश कुमार वर्मा (DEVESH KUMAR VERMA) सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में तथा शोभा गुप्ता (SHOBHA GUPTA) लिपिकीय कार्य का निर्वहन कर रहे हैं जो मंडल के निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।


