पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन कल

कसडोल। पेंशनर्स एसोसिएशन  (PENSIONERS ASSOCIATION) कसडोल (KASDOL) का वार्षिक सम्मेलन (ANNUAL CONFERENCE)  आगामी 1 मार्च रविवार को सुबह 11:00 बजे से अभिषेक लॉज मंगल भवन कसडोल में आयोजित किया गया है, जिसकी मुख्य अतिथि कमलेश जांगड़े (KAMLESH JANGDE) सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर (JANJGIR CHAMPA)  चांपा होगी।

वही अध्यक्षता (CHAIRMANSHIP) अरुण कुमार मिश्रा (ARUN KUMAR MISHRA)  पूर्व विधायक कसडोल करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि कुसुम लता पैंकरा (KUSUM LATA PAINKARA)  जनपद पंचायत अध्यक्ष कसडोल नागेश्वर साहू (NAGESHWAR SAHU) अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल एवं यशवंत दीवान (YASHWANT DEEWAN) प्रांताध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ होंगे।

जिसमें 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुरुष पेंशनर्स (MALE PENSIONERS) एवं 75 से अधिक उम्र वाली महिला पेंशनर्स  (WOMEN PENSIONERS) का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी तहसील अध्यक्ष देव प्रसाद साहू (DEV PRASAD SAHU) ने दी है और संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़े