महाविद्यालय बिलाईगढ़ मे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।
(मदन खाण्डेकर)
बिलाईगढ़– शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ में 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्ष के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नोबल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन के छायाचित्र पर प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र द्वारा दीपप्रज्वलन एवं पुष्पार्पण के पश्चात प्रारंभ हुआ ।
उक्त कार्यकम को संबोधित करते हुए डॉ.. मिश्र ने विद्यार्थियो को प्रेरित किया की कम से कम 10 महापुरुषों एवं वैज्ञानिको की जीवनी को पढ़ें। भूगोल विषय के प्रोफेसर पंकज साहू ने औषधीय पौधो नीम, पीपल, बरगद, अदरक, कालीमिर्च की उपयोगिता को बताया तथा तांबे एवं कांसे बर्तन की महत्व पर प्रकाश डाला। विज्ञान विभागाध्यक्ष भौतिकी के प्रोफेसर यू.एस. भारद्वाज ने विद्यार्थियो को वैज्ञानिक चिंतन करने एवं कोई घटना ‘क्या क्यों और कैसे’ घट रही है इस प्रकार से उत्तर खोजने के लिए प्रेरित किया । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण सुश्री अन्नू केवरा, दीपक कुमार कुर्रे, टीकाराम, शुभम तिवारी द्वारा अपने विचार व्यक्त किए।
उक्त कार्यक्रम में बी. एस-सी. द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं लता कुमारी, सोनिया, लता केवट एवं साथियों द्वारा विज्ञान आधारित नाटक ‘अंधविश्वास के प्रति जागरूकता’ प्रस्तुत किया। संबोधन उपरांत विज्ञान दिवस पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान एवं कला क्विज में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जबकि विज्ञान मॉडल मे भाग लेने वाले बहुताधिक विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एम. एस-सी. वनस्पति विज्ञान के छात्र अमन राकेश द्वारा किया गया । अंत में विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष यू. एस. भारद्वाज द्वारा आभार सह धन्यवाद प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण रंगनाथ यादव, डॉ. सुमन लता राठौर, कुसुम प्रधान, नैना निराला, दूज बाई भारद्वाज, रेशम चौहान, नरेंद्र राकेश, धनजंय कर्ष रोशन पटेल एवं विज्ञान संकाय तथा कला संकाय के सैकड़ो से अधिक छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।









