स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मनाया महिला दिवस व होली मिलन…..सेवानिवृत्त कर्मियों का किया सम्मान
(देवेश साहू)
बलौदाबाजार। जिला साहू छात्रावास भवन में रविवार को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ (HEALTH COORDINATOR EMPLOYEES ASSOCIATION) द्वारा जिला स्तर पर सेवानिवृत्त हो चुके स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों के सम्मान, मीडिया कर्मियों के सम्मान, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (INTERNATIONAL WOMENS DAY) एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले भर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संघ की ओर से स्मृति चिन्ह, गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं देश के चौथे स्तंभ मीडिया से जुड़े पत्रकारों का भी स्मृति चिन्ह, गमछा और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
होली मिलन के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरोज बाघमार (SOROJ BAGHMAR) (प्रांतीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), विजय कुमार साहू (VIJAY KUMAR SAHU) (जिला अध्यक्ष), सुश्री बालेश्वरी साहू (MS. BALESHWARI SAHU) (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ) एवं डॉ. एल.एस. ध्रुव (DR. L.S. DHRUV) (जिला संयोजक छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दिगेंद्र वर्मा (DIGENDRA VERMA)(कार्यकारिणी अध्यक्ष), रिपु सुदन साहू (RIPU SUDAN SAHU) (जिला उपाध्यक्ष), सत्यनारायण यादव (SATYANARAYAN YADAV) (जिला सचिव), टूपेंद यदु (जिला प्रवक्ता), चेतन क्षत्रिय (जिला सलाहकार), धर्मेंद्र जायसवाल (जिला कोषाध्यक्ष), दुर्गेश साहू (जिला महामंत्री), तरुण डडसेना (जिला मीडिया प्रभारी), कमलेश अजगले (जिला सलाहकार), पी.आर. मार्कण्डेय (जिला सलाहकार), अमित साहू (जिला अध्यक्ष सारंगढ़), लोकेश साहू (जिला सचिव सारंगढ़), राजकुमार वर्मा, उत्तम प्रकाश वर्मा, भास्कर वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष), वंदना वर्मा, करुणा सेन व संगीता साहू (ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ) सहित जिले भर से स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

