साल की पहली नेशनल लोक अदालत आज, पामगढ़ व्यवहार न्यायालय में सुबह 10:30 बजे से होगी सुनवाई

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़ । वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज 14 मार्च 2026, दिन शनिवार को पूरे भारत में किया जा रहा है। इसी क्रम में व्यवहार न्यायालय पामगढ़ में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ किया गया है।

नेशनल लोक अदालत में ऐसे मामलों का निराकरण किया जाता है, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौता कर विवाद को समाप्त करना चाहते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलने के साथ ही समय और धन की भी बचत होती है।

जिले में नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल 20 खंडपीठों का गठन किया गया है। इनमें खंडपीठ क्रमांक 16 में श्रीमती शीलू केसरी पीठासीन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगी, जहां आपसी सहमति से मामलों का निराकरण किया जाएगा।

न्यायालय प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक पक्षकारों से अपील की गई है कि वे अपने लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी समझौते के माध्यम से विवादों का निपटारा करें।






इन्हें भी पढ़े