JANJGIR BREAKING: बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर चांपा / मुलमूला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी।

पड़ोसियों के अनुसार, बदमाश लूट की नीयत से घर में घुसे थे और विरोध करने पर दंपति को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।