पुलिस उपनिरीक्षक/प्लाटुन कमांडर के पद पर चयन होने पर नवागांव रिस्दा निवासी कु. निशा भानु एवं विश्वजीत कुमार राज भानु का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर चांपा । ग्राम नवागांव रिस्दा की कु॰ निशा भानु एवं ग्राम मल्हार के विश्वजीत कुमार राज भानु का चयन पुलिस उपनिरीक्षक/ प्लाटुन कमांडर के पद पर होने एवं उनके द्वारा एक वर्ष की अकादमीक प्रशिक्षण पुलिस प्रशिक्षण अकादमी रायपुर से पूर्ण कर प्रथम बार गृह ग्राम आने पर ग्राम नवागांव रिस्दा जिला जांजगीर चांपा एवं क्षेत्र के नागरिकों द्वारा नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया । उक्त कार्यक्रम का आयोजन ग्राम नवागांव एवं क्षेत्र के आम नागरिकों द्वारा स्वयमेव किया गया।
जिसमें ग्राम पंचायत नवागांव के सरपंच हरिश राठौर,सहीत ग्राम वासी, नगर पंचायत बाराद्वार के पार्षद गण नगर पंचायत सारागांव के अध्यक्ष ———-सूर्यवंशी सहीत पार्षद गण, अखिल भैना समाज के पूर्व अध्यक्ष जयराम प्रसाद भानु, पूर्व अध्यक्ष फीरतराम भैना, वर्तमान अध्यक्ष राजाराम राजभानु, श्रीमती विमला देवी राजभानु उपाध्यक्ष रामसागर भैना, चंद्रिका सिंह भैना, यहां सचिव सुरेन्द्र कुमार भैना, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार भैना प्रमंडल अध्यक्ष रामधन भानु, बसंत भानु सहीत कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण तथा भैना समाज के सदस्य गण तथा क्षेत्र के सभी समाज के लोग बड़ी भारी संख्या में उपस्थित रहे हैं। दोनों नवनियुक्त पुलिस उपनिरीक्षक/प्लाटुन कमांडरों का अभिनंदन साल श्रीफल, प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया गया। कु॰ निषा नवागांव के चित्रधन भानु सरस्वती भानु की पुत्रि हैं तथा विश्वजीत कुमार राज भानु/ विमला देवी राजाराम राज भानु के पुत्र हैं।
बता दे कि उनके बड़े भाई अभिजीत राज भानु हरदीबाजार के वर्तमान तहसीलदार है।


