निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का नपा उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
(रौनक साहू)
कसडोल। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ में यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लागू है।
कसडोल नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 मे स्वीकृत आवास योजना के हितग्राही सोनू राव, राजेश श्रीवास, तीजू साहू, सुनीता राव, पंकज जायसवाल एवं अन्य 5 लोगो के निर्माणाधीन आवास पर नपा उपाध्यक्ष डॉ सुदीप नवदीप मानिकपुरी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही नगर पंचायत के संबधित अधिकारी व कर्मचारी को समय पूर्व आवास बन जाये एवं भुगतान नियमानुसार सही समय मे मिले इसके लिये निर्देशित भी किया गया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश साहू उपस्थित रहें।


