BIG BREAKING: नारायणपुर की पहाड़ियों में एयरक्राफ्ट क्रैश की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप
(पंकज कुर्रे)
जशपुर। नारायणपुर क्षेत्र की पहाड़ियों में एक एयरक्राफ्ट क्रैश होने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, एयरक्राफ्ट को काफी नीचे उड़ते हुए देखा गया था, जिसके कुछ ही देर बाद पहाड़ियों की ओर से धुएं का गुबार उठता नजर आया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर और एसपी दल-बल के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस और राहत-बचाव टीमों को भी तत्काल घटनास्थल की ओर भेजा गया है। प्रशासन द्वारा अभी आधिकारिक रूप से एयरक्राफ्ट क्रैश की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पहाड़ी और जंगल क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल किसी प्रकार के हताहत या नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है…


