मुड़पार (ब) हाई स्कूल का शानदार रिजल्ट: 10वीं के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर-चांपा। शासकीय हाई स्कूल मुड़पार (ब) के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल और गांव का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है।
स्कूल टॉपर्स ने बढ़ाया मान: इस वर्ष स्कूल में टॉप स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों में कु. टिंकल साहू ने 512 अंक (85.3%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंजली लहरे ने 478 अंक (79.6%) के साथ द्वितीय स्थान, सुहानी साहू ने 431 अंक (71.8%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सिमरन वानी (426 अंक, 71%) चतुर्थ और मुस्कान खुटे (421 अंक, 70.1%) पंचम स्थान पर रहीं।
कु. टिंकल साहू — 85.3% , अंजली लहरे — 79.6% , खुशी साहू — 71.8% , सिमरन बानी — 71% , मुस्कान खुटे — 70.1% , रागिनी यादव — 65.1% , टंडेश्वरी (टंडा) — 64.6% , पल्लीमा साहू — 370 अंक — 61.6% , कल्पना खुटे — 60.8% , हिमेश्वरी वर्मन — 53.6% , सोमन रत्नाकर — 54.3% , कुंवर सागर — 48% , जागेश्वर — 47.3% , फिरल साहू — 49%
सरपंच ने दी बधाई: ग्राम पंचायत मुड़पार (ब) की सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी विश्वनाथ जाहिरे ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गांव के लिए गर्व की बात है और बच्चों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहना चाहिए।
असफल छात्रों को भी प्रेरणा: विद्यालय परिवार ने उन छात्रों को भी निराश न होने की सलाह दी है, जो इस बार सफल नहीं हो पाए। उन्हें अगले प्रयास में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया है।
शिक्षकों और अभिभावकों का योगदान सराहनीय
इस सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया।
“मेहनत का फल मीठा होता है” — इसी संदेश के साथ सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।


